फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: भारतीय रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष गंगा आरती में हुईं शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
Iयोगनगरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचीं जया वर्मा सिन्हा
विज्ञापन

I

I
I

Iआश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद से कर कई मुद्दों पर की चर्चाI

भारतीय रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जया वर्मा सिन्हा योगनगरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचीं। आश्रम में उन्होंने आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की। उन्होंने आश्रमाध्यक्ष से उत्तराखंड में बिछाई जा रही रेलवे लाइनों के दोनों ओर खाली भूमि और आसपास के गांवों में पौधरोपण करने पर चर्चा की। उन्होंने गंगा घाट पर आयोजित सांध्यकालीन गंगा आरती में भी प्रतिभाग किया। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने उन्हें रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया।



स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि जिन गांवों से रेलवे ट्रैक जा रहा है उन गांवों के लोगों को पौधरोपण से जोड़ने के लिए परमार्थ निकेतन सहयोग करेगा। कहा कि उत्तराखंड दिव्य धामों और चारों धामों की भूमि है। चारों धाम भारत की आत्मा है। इन दिव्य तीर्थ क्षेत्रों सहित सभी तीर्थ स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामी ने कहा कि ऋषिकेश और हरिद्वार विश्व विख्यात तीर्थ स्थल हैं। ऋषिकेश से हरिद्वार के बीच मेट्रो ट्रेन चलाई जाए तो यात्रियों को सुविधाएं मिलने के साथ प्रदूषण को भी कम किया जा सकता है। उत्तराखंड आध्यात्मिक ऊर्जा का पावर बैंक, अध्यात्म और आनंद की भूमि, शांति और शक्ति की भूमि है। यह स्पिरिचुअल लैंड है। साथ ही यहां पर मां गंगा और हिमालय भी है। इसलिए इस पूरे क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। इस मौके पर शोभन चौधरी, आलोक मिश्रा, यूसी जोशी, वीपी सिंह, प्रदीप गौड़, राजकुमार सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें