जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पुलिस चेकपोस्ट का शुभारंभ करते एयरपोर्ट निदेशक डीके गौतम।
- फोटो : RISHIKESH
जौलीग्रांट एयरपोर्ट परिसर में पुलिस चेकपोस्ट का शुभारंभ शुक्रवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट निदेशक डीके गौतम ने किया। पुलिस चेकपोस्ट शुरू होने का लाभ हवाईयात्रियों और एयरपोर्ट प्रबंधन को मिलेगा।
लंबे समय से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पुलिस चेकपोस्ट बनाने का प्रयास किया जा रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अरुणमोहन जोशी ने मामले को गंभीरता से लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ मिलकर परिसर में चेकपोस्ट की व्यवस्था कराई। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के निदेशक डीके गौतम ने कहा कि वीआईपी लोगों की आवाजाही के दौरान व्यवस्थाओं से लेकर हवाईयात्रियों को भी पुलिस चेकपोस्ट का लाभ मिल सकेगा। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसाईं ने बताया कि कई बार फ्लाइट कैंसिल आदि होने पर परेशानियां आती हैं। ऐसे में पुलिस की मौजूदगी से व्यवस्थाओं को बनाने में मदद मिल सकेगी।
शुभारंभ के मौके पर सीआईएसएफ कमांडेंट वीवीएस गौतम, कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक महावीर सिंह रावत, जौलीग्रांट पुलिस चौकी प्रभारी शांति प्रसाद चमोली आदि मौजूद रहे।