फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने तोड़े 24 अतिक्रमण

विज्ञापन
तिलक मार्ग पर नाले के ऊपर हुए अतिक्रमण को ध्वस्त करती नगर निगम की जेसीबी। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
सीएम हेल्पलाइन पर की गई शिकायत के निस्तारण संबंधी निर्देश मिलने पर नगर निगम ने तिलक मार्ग पर कार्रवाई कर जेसीबी से नाले के ऊपर हुए करीब दो दर्जन अतिक्रमण ध्वस्त किए। इस दौरान हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर आयुक्त नरेन्द्र सिंह क्वींरियाल के नेतृत्व में निगम की टीम तिलक मार्ग पर दोपहर बाद पहुंची। यहां टीम ने नालियों के ऊपर लोहे की ग्रिल तथा पक्की सीढ़ियां बनाकर किए गए अतिक्रमण को तोड़ नाली को मुक्त कराया। इस दौरान निगम की जेसीबी ने करीब दो दर्जन अतिक्रमण ध्वस्त किए। इस दौरान निगम की टीम को विरोध कर रहे लोगों की अभद्र भाषा का भी सामना करना पड़ा। नगर आयुक्त नरेन्द्र सिंह क्वींरियाल ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन से निर्देश मिलने के बाद तीन दिन पूर्व तिलक मार्ग पर मौका मुआयना किया गया था। यहां नालियों के ऊपर अतिक्रमण करने पर व्यापारियों को नोटिस देकर तीन दिन का समय स्वयं अतिक्रमण तोड़ने को दिया था।
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को तीन दिन की अवधि समाप्त होने के बाद टीम मौके पर गई और बलपूर्वक अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। इस दौरान निर्माण विभाग के असि. इंजीनियर आनंद सिंह मिश्रवाण, सफाई निरीक्षक सचिन रावत, धीरेन्द्र सेमवाल, प्रशांत कुकरेती, संतोष गुसाईं आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें