फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस सतर्क, चलाया जांच अभियान

विज्ञापन
06 रायवाला में लगा वाहनों का लंबा जाम।संवाद
विज्ञापन
- बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की ली तलाशी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रायवाला। बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रायवाला कोतवाली पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहनता से तलाशी ली गई। अभियान का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी (सीओ) पूर्णिमा गर्ग और प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र खाोलिया ने अपनी पुलिस टीम के साथ किया। दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद उत्तराखंड पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। वीकेंड पर बाहरी राज्यों से सैकड़ों की संख्या में लोग उत्तराखंड आते हैं। सुरक्षा व्यवस्था इतनी पुख्ता है कि चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है और बाहरी राज्यों से आने वाले सभी वाहनों और संदिग्ध लोगों की तलाशी ली जा रही है। शनिवार को हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर रायवाला में सघन जांच अभियान चलाया गया।
विज्ञापन



स्थानीय लोगों को उठानी पड़ी परेशानी
रायवाला। पुलिस-प्रशासन की ओर से हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर चलाए गए सघन जांच अभियान के चलते स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शनिवार को हाट बाजार को लेकर भीड़ रहती है। वहीं, बार-बार रेलवे फाटक बंद होने से जाम की स्थिति बनी रही।

06 रायवाला में लगा वाहनों का लंबा जाम।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें