रामलीला में सीता स्वयंवर का आयोजन: रामलीला समिति
जौलीग्रांट। श्री आदर्श रामलीला समिति बड़ासीग्रांट की ओर से आयोजित रामलीला महोत्सव के दूसरे दिन रावण–बाणासुर संवाद, धनुष यज्ञ, परशुराम-लक्ष्मण संवाद और राम-सीता विवाह का मंचन किया गया। लीला का शुभारंभ पूर्व मंडी समिति के अध्यक्ष प्रभु लाल बहुगुणा और डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। बहुगुणा ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक और सद्मार्ग पर जाने की प्रेरणा देते हैं। मंचन में दिखाया गया कि राजा जनक की शर्त के अनुसार कोई भी राजा शिव धनुष नहीं उठा पाता है। जिस पर राजा जनक कहते हैं कि लगता है यह धरती वीरों से खाली हो गई है। इस पर अपने गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर श्रीराम धनुष तोड़ देते हैं। इस अवसर पर रंजीत सिंह बॉबी, समिति अध्यक्ष दिनेश चुनारा, मंत्री गिरीश चंद, उपाध्यक्ष रवि चंद, कोषाध्यक्ष नरेश चंद, रेनू चुनारा सर्वेश कुमार, धीरेंद्र आर्य, सोहन लाल, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
रामलीला में सीता स्वयंवर का आयोजन: रामलीला समिति