फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को कराया जल संरक्षण का संकल्प

विज्ञापन
विश्व ग्लोब की पूजा करतीं साध्वी भगवती और अन्य। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
परमार्थ निकेतन में गुजरात सहित भारत के विभिन्न प्रांतों से आईं महिलाओं ने सत्संग साधना शिविर में भाग लिया। इस मौके पर साध्वी भगवती सरस्वती ने महिलाओं को भारतीय संस्कृति, संस्कार, पर्यावरण, जल और पौधों का महत्व बताते हुए जल संरक्षण का संकल्प कराया।
विज्ञापन

मंगलवार को परमार्थ निकेतन में आयोजित सत्संग में साध्वी ने कहा कि यहां पर मां गंगा का पावन तट अद्भुत है। गंगा की पवित्रता का वर्णन करना असंभव है। मां गंगा को प्रदूषण मुक्त रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। अपनी संस्कृति और संस्कारों के प्रति हम सब का लगाव होना चाहिए। सभी माताएं अपने बच्चों को नारियों का सम्मान करना, पर्यावरण और जल संरक्षण के संस्कार बचपन से ही दें। छोटे बच्चों को टीवी और मोबाइल फोन के साथ कहानियों के माध्यम से अपनी जड़ों से जुड़े रहने के संस्कार प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें