फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस के आगे बीन बजाकर, कर्मचारियों ने जताया आक्रोश

विज्ञापन
गीताभवन में भैंस के आगे बीन बजाते नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक के अध्यक्ष माधव अग्रवाल। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

भैंस के आगे बीन बजाकर, कर्मचारियों ने जताया आक्रोश
- तीन महीने से नहीं मिला गीताभवन कर्मचारियों को वेतन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। गीता भवन स्थित आयुर्वेदिक औषधि निर्माणशाला को सिडकुल हरिद्वार में स्थानांतरण और इस संस्थान में कार्यरत कर्मचारियों को करीब तीन महीने का वेतन न दिए जाने के विरोध में कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी है। गीताभवन के प्रबंधक व ट्रस्टियों को समस्याओं के निदान व नींद से जगाने के लिए प्रदर्शनकारियों ने भैंस के आगे बीन बजाकर आक्रोश जताया।
बृहस्पतिवार को सर्वदलीय संघर्ष समिति की अध्यक्षता में गीताभवन के कर्मचारियों ने भैंस के आगे बीन बजाकर गीताभवन ट्रस्ट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संघर्ष समिति के संयोजक आशुतोष शर्मा ने कहा कि प्रबंधक वर्ग, कर्मचारियों को बिना विश्वास में लिए फैक्ट्री को सिडकुल, हरिद्वार में स्थानांतरित करना व उनका वेतन रजिस्टर पर लगातार उपस्थिति लगवाने के बाद भी उनके खाते में वेतन नहीं देने कर्मचारियों के साथ विश्वासघात है। कर्मचारियों को आजीविका का संकट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक अध्यक्ष माधव अग्रवाल, सुभाष शर्मा, नवीन राणा, बृजेश चतुर्वेदी, मुरलीधर शर्मा, सुरेंद्र थापा, हेमंत सिंह, बेचन गुप्ता, विजेंद्र, मानव राय, राजेश पासवान, चंद्रमोहन कंडवाल, अरुण चौबे, राधेश्याम, प्यारेलाल बड़थ्वाल, भोला यादव, रामप्रवेश, जयकुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें