फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथा मंच से किया जाए पौधरोपण को प्रेरित

विज्ञापन
कथावाचक श्याम सुंदर पराशर को रूद्राक्ष का पौधा भेंट करते स्वामी चिदानंद। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
भागवत कथा वाचक श्याम सुंदर पाराशर ने परमार्थ निकेतन पहुंचकर परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से भेंट वार्ता की। इस मौके पर दोनों के बीच कथा स्थलों पर एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग न करने, भक्तों को पौधरोपण के लिए प्रेरित करने जैसे अन्य विषयों पर चर्चा की गई। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि वृंदावन में तो भक्तिभाव से राधे राधे जपने वाले अनेक श्रद्धालु हैं, अगर वह यमुना की ओर ध्यान देंगे तो बहुत बड़ा कार्य हो सकता है।
विज्ञापन

कथा के मंच से भक्तों को जन्मदिन और विवाह दिवस जैसे अवसरों पर पौधरोपण के लिए प्रेरित किया जा सकता है। इन छोटे-छोटे संकल्पों से हम अपनी जीवन दायिनी नदियों को जीवन प्रदान कर सकते हैं। नदियों को स्वच्छ रखने के लिए अविरलता के साथ जन जागरुकता की नितांत आवश्यकता है। श्याम सुंदर पाराशर ने कहा कि वह इस सप्ताह वृंदावन जाकर वृंदावन में यमुना की आरती के आयोजन को लेकर अन्य कथाकारों और संतों से चर्चा कर इस कार्य को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें