बहुजन समाज पार्टी की ऋषिकेश विधानसभा इकाई की बैठक बृहस्पतिवार को रेलवे रोड स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में हुई। बैठक में छह दिसंबर को लक्सर (हरिद्वार) में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि देहरादून जिला प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर होने वाले सम्मेलन में बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश विधानसभा से भी सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव राजेश जाटव और संचालन विधानसभा प्रभारी बृजेश कुमार निगम ने किया। इस दौरान जसकरण यादव, रवि कुमार गौतम, सुशील कुमार, वेदपाल नागी, मनोज कुमार कश्यप, पंकज जाटव और संजीव कुमार बिट्टू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।