फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5577 ने कराया फोटोमीट्रिक पंजीकरण

Tue, 31 May 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
चारधाम यात्रा - फोटो : file photo
विज्ञापन
मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश और आंधी का खतरा जताते हुए सोमवार को 36 घंटे का अलर्ट जारी किया। चेतावनी के बावजूद आस्थापथ पर जाने वाले श्रद्घालुओं के कदम नहीं डिगे। बीटीसी में फोटोमीट्रिक पंजीकरण के लिए काउंटर के बाहर तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़ी रही। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के 146 वाहनों से 5200 श्रद्घालु चारधाम दर्शन के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह से बीटीसी में बाहरी प्रांतों से आने वाले श्रद्घालुओं की चहलकदमी रही। सुबह मौसम का मिजाज बदलने से आशंका जताई कि संभवत तीर्थयात्री देवधाम की ओर कम ही जाएं, लेकिन तीर्थयात्रियों के उत्साह में किसी तरह की कमी नहीं देखी गई।

खराब मौसम की चेतावनी के बावजूद तीर्थयात्री फोटोमीट्रिक पंजीकरण काउंटर के बाहर कतार में खड़े रहे, जिन्होंने पंजीकरण कराए वह अपने अपने वाहनों में सवार हो गए। रीवा, सिद्घी, मध्यप्रदेश से चारधाम के लिए आए रामसिया शुक्ला, रामजी मिश्रा ने बताया कि अब यात्रा पर निकल चुके हैं, बाढ़ आए या बारिश देवधाम के दर्शन करने हैं तो कर ही रहेंगे। खराब मौसम उनकी आस्था को डिगा नहीं सकता है।
विज्ञापन


संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के कार्यालय प्रभारी मदनमोहन कोठारी ने बताया कि मंगलवार के लिए 90 वाहनों की अग्रिम बुकिंग है। इस बार तीर्थयात्रियों में गजब का उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें