08 पीएम की रैली को लेकर कर भाजपा कार्यकताओं के साथ बैठक करते भाजपा प्रदेश मंत्री पुष्कर काला और मेय
- फोटो : RISHIKESH
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चार दिसंबर को देहरादून में होने वाली रैली को लेकर भाजपा तैयारी में जुटी है। बुधवार शाम को भाजपा प्रदेश मंत्री पुष्कर काला ने प्रस्तावित रैली को लेकर देहरादून रोड स्थित व्यापार सभा भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने बैठक में प्रदेश मंत्री ने संगठन के पदाधिकारियों को रैली में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बुधवार को बैठक के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री पुष्कर काला ने कहा कि प्रधानमंत्री की रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आमजन में भी जबरदस्त उत्साह है। इसके पीछे कारण उत्तराखंड में भाजपा सरकार की ओर से किए गए ऐतिहासिक विकास कार्य हैं। उन्होंने रैली मै बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। मेयर अनीता ममगाईं ने सभी पार्षदों और पार्टीजनों से कहा कि वे रैली को सफल बनाने को पूरे जी जान से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के विकास के लिए शानदार कार्य किए हैं। यह रैली निश्चित रूप से ऐतिहासिक साबित होगी। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, विस्तारक मोहित, पंकज शर्मा, रोमा सहगल, अक्षय खैरवाल, प्रकांत कुमार, विजेंद्र मोगा, विजय बडोनी, पार्षद राजेंद्र प्रेम बिष्ट, लव कंबोज, विपिन पंत, प्रियंका यादव, कमलेश जैन आदि थे।