- हर माह पेंशन से हो रही कटौती, नकद कराना पड़ रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन शाखा ऋषिकेश (ग्रामीण) की ओर से आईडीपीएल गुरुद्वारा परिसर में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गोल्डन कार्ड, क्षेत्र की टूटी हुई सड़कों, निराश्रित जानवरों और पटाखा बुलेटों से हो रही परेशानी पर चर्चा की गई।
संगठन के अध्यक्ष कांता प्रसाद जोशी ने कहा कि पेंशनरों के खाते हर माह गोल्डन कार्ड के नाम पर कटौती की जा रही है लेकिन उन्हें किसी प्रकार का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कहा कि प्रदेश सरकार भी गोल्डन कार्ड के लिए ठोस नीति नहीं बना पाई है। कहा कि पेंशनर्स को नकद देकर इलाज करवाना पड़ रहा है। पेेंशनर्स पर दोहरी आर्थिक मार पड़ रही है। संगठन के महामंत्री सबल सिंह राणा ने कहा कि बापूग्राम क्षेत्र में सीवर लाइन के कारण सड़कें उबड़-खाबड़ होने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। कई राहगीर सड़क पर हुए गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
कहा सीवर लाइन की बिछाने के दौरान कई स्थानों पर पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इन लाइनों को जल संस्थान को ठीक करना चाहिए। अमर सिंह रावत ने कहा कि कहा कि निराश्रित पशुओं से निजात दिलानी चाहिए। बैठक में खुशीराम कुकरेती, बीरेंद्र सिंह नेगी, गजय सिंह पंवार, अमर सिंह रावत, खेमानंद जोशी, जगमोहन सिंह, भगत सिंह बडियारी, सत्येंद्र रावत, चतर सिंह, कृतराम कुकरेती, अमरसिंह रावत, दिगम्बर रावत, दीनदयाल कुकरेती, प्रेमलाल कुकरेती आदि