डोईवाला। विकासखंड के दूधली ग्राम पंचायत में रविवार को आयोजित किए गए विशेष शिविर में दूर दराज से आए 172 लोगों ने पंजीकरण कराया। चयनित लोगों को कान की मशीन, बैसाखी, व्हीलचेयर और वृद्धजनों को छड़ी उनके घर पहुंचकर मुहैया कराई जाएगी। रविवार को दूधली के मिलन केंद्र में आयोजित किए गए विशेष शिविर का उद्घाटन डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने किया। शिविर में शामिल होने आए लोगों को संबोधित करते हुए गौरव सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास है कि जरूरतमंद व्यक्ति तक मदद मुहैया कराई जाए। शिविर में समाज कल्याण विभाग की ओर से एडिप और वयोश्री योजना के बारे में लोगों को जानकारियां भी दी गईं। शिविर में कुनाल, संजीव कुमार, आशुतोष दीक्षित, कपिल पूनिया, सुनील रावत, गौरव चौहान, बृजमोहन, अनूप सिंह, अंजू, उमेद वोरा, बीरेंद्र थापा, रवि राणा, शबनम आदि मौजूद रहे। संवाद