फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: ऋषिकेश-दिल्ली रूट पर वाॅल्वो बसों में यात्रियों को मिलेगी पानी की बोतल

Sun, 23 Mar 2025 01:30 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम ने वॉल्वो बसों में यात्रियों को पानी की बोतल निशुल्क उपलब्ध कराए जाने की योजना फिर शुरू कर दी है। कोरोना काल के बाद यह योजना बंद हो गई थी।
विज्ञापन

परिवहन निगम की ऋषिकेश दिल्ली रूट पर चार वाॅल्वो बसें चलती हैं। डग्गामार बसों पर नियंत्रण व वाॅल्वो बसों के प्रति लोगों के आकर्षण के लिए यात्रियों को पानी की बोतल निशुल्क उपलब्ध कराने की योजना एक बार फिर शुरू की है।

निगम के अधिकारियों का कहना है कि 43 सीटर इन बसों में 20 सीटें ऋषिकेश व 20 सीटें हरिद्वार से ऑनलाइन बुक की जा सकती है। ऋषिकेश से सुबह सात बजे, दोपहर 12 बजे, अपराह्न ढाई बजे व रात 10 बजे वाॅल्वो बसें रवाना होती हैं।
विज्ञापन

-

- वाॅल्वो बसों में यात्री को आधा लीटर पानी की बोतल निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। ऋषिकेश से दिल्ली का किराया 956 व हरिद्वार से दिल्ली का किराया 793 रुपये है। ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था है। - प्रतीक जैन, एजीएम, परिवहन निगम
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें