फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने तक बांदीकुई पैसेंजर निरस्त

Wed, 30 Dec 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
तीर्थनगरी में रेलवे की ओर से अर्द्धकुंभ 2016 के मद्देनजर तीन नई ट्रेनों का संचालन प्रस्तावित है। लेकिन एक के बाद एक पहले से संचालित रेल सेवाएं निरस्त हो रही हैं। आठ महीने से एक लंबी दूरी और तीन लोकल ट्रेनें स्थगित हैं। वहीं, अब रेलवे ने बांदीकुई पैसेंजर को भी 28 फरवरी तक निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन


ऐसे में अर्द्धकुंभ में तीर्थनगरी को नई ट्रेनों की सौगात पर भी संशय नजर आ रहा है। बीते 17 मई से हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच संचालित ट्रेन संख्या 54481, 54472, 54484, 54485 और श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रद्द हैं। आठ महीने बाद भी इनमें से एक भी ट्रेन पटरी पर नहीं दौड़ सकी। अब रेलवे ने बांदीकुई पैसेंजर पर भी ब्रेक लगा दिया है।

पैसेंजर दोपहर निर्धारित समय 12.20 पर तीर्थनगरी से हरिद्वार के लिए रवाना होती है और दोपहर दो बजे इसकी आमद है। बांदीकुई पैसेंजर 28 फरवरी तक स्थगित कर दी गई। पैसेंजर का संचालन दो महीने रद्द होने के कारण यात्रियों को यातायात के दूसरे साधनों पर निर्भर रहना पड़ेगा।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक आरपी मीणा ने बांदीकुई पैसेंजर के स्थगित होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ट्रैक में जगह-जगह ब्लॉक कार्य और कोहरे के चलते पैसेंजर का संचालन दो महीने के लिए निरस्त किया गया है।


सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
डीआईजी अर्द्धकुंभ मेला जीएस मर्तोलिया ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अर्द्धकुंभ के लिए स्टेशन में लगने वाले सीसीटीवी कैमरों के लिए स्थान चिह्नित किया। स्टेशन अधीक्षक आरपी मीणा ने बताया कि डीआईजी ने स्थानीय रेलवे कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।

पिछले कुंभ में तीर्थनगरी में प्रतिदिन 25 हजार यात्रियों की आमद थी। इस बार इसमें बढ़ोतरी की संभावना है। रेलवे कुंभ मेला अधिकारी ने प्लेटफार्म पर बन रहे वाशिंग लाइन कार्य की प्रगति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें