फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नदी में गिरी यात्री बस, नौ की मौत, 25 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार से जोशीमठ जा रही थी विश्वनाथ सेवा की बस, गूलर पुल के पास सुबह 4:50 बजे हुआ हादसा
विज्ञापन

पुलिस, एसडीआरएफ, आईटीबीपी और दमकल की टीमों ने चलाया रेस्क्यू अभियान
टिहरी जिले में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर पुल के पास मंगलवार तड़के हरिद्वार से जोशीमठ जा रही विश्वनाथ सेवा की यात्री बस अनियंत्रित होकर पुल से 100 मीटर नीचे नदी में गिर गई। हादसे में बस चालक और परिचालक समेत नौ लोगों की मौत हो गई है। 25 यात्री घायल हैं।
घायलों को रेस्क्यू कर एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई यात्री उसमें फंस गए थे। दुर्घटना का कारण पुलिस प्रथम दृष्ट्या तीव्र मोड़ पर बस का अनियंत्रित होना बता रही है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटनाग्रस्त बस का जब निरीक्षण किया गया तो वो दूसरे गियर में थी। वहीं बस सवार कुछ घायलों ने दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार बताया है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब 4:50 बजे थाना मुनिकीरेती को चौकी गूलर के माध्यम से बस दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना मुनिकीरेती, थाना नरेंद्रनगर, फायर सर्विस नरेंद्रनगर, आपदा राहत दल और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। वहीं, शिवपुरी स्थित आईटीबीपी कैंप से जवान भी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान में सहयोग किया।
दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए 108 एंबुलेंस के साथ ही स्थानीय अस्पतालों, एलएंडटी और नवयुगा कंपनी की एंबुलेंस को भी मौके पर बुलाया गया। जवानों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए अभियान चलाया। घायलों को स्ट्रेचर के माध्यम से सड़क तक पहुंचाया गया जहां से एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

करीब एक से डेढ़ घंटे तक बचाव अभियान चला। इसके साथ ही घटनास्थल और आसपास के संभावित क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया गया। बस 3:15 बजे हरिद्वार से जोशीमठ के लिए रवाना हुई थी। बस में चालक-परिचालक समेत कुल 34 लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार बस गूलर पुल के पास पहुंचते ही अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे में सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो ने एम्स अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
मृतकों में बस चालक व परिचालक भी शामिल हैं। अन्य 25 घायलों में छह की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अन्य घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। एसएसपी टिहरी श्वेता चौबे ने बताया कि सभी मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है। परिजनों से संपर्क करने के प्रयास किए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद यात्रियों के सामान को गूलर चौकी में सुरक्षित रखवाया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


हादसे में मारे गए लोग
1. राजेंद्र सिंह (48) पुत्र कुंदन सिंह, निवासी क्यूरी पोखरी, रुद्रप्रयाग (बस चालक)।

2. अनुज भंडारी (27) पुत्र अतर सिंह, निवासी बढ़ल, शिवपुरी, मुनिकीरेती, टिहरी गढ़वाल (हेल्पर/परिचालक)।
3. राज राय (56) पुत्र द्वारकानाथ राय, निवासी पश्चिम वजीर, जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल।

4. विक्की (37) पुत्र सेवाराम, निवासी मकान नंबर 309, पावर हाउस, चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश।
5. पुन्नू (55) पुत्र घुंघरू, निवासी मैखंडी, बारजूला, कीर्तिनगर, टिहरी गढ़वाल।

6- दीपक गुप्ता (55) पुत्र केदारनाथ गुप्ता निवासी शहडोल, सुहागपुर, मध्य प्रदेश।
7- विकास गुप्ता (60) पुत्र केदारनाथ गुप्ता निवासी शहडोल, सुहागपुर, मध्य प्रदेश।

8- रोहित कश्यप (35) निवासी संभल, चंदौसी, उत्तरप्रदेश।
9- सुशील प्रताप सिलोडी (55) पुत्र ब्रह्मानंद निवासी गोपेश्वर, चमोली।

अस्पताल में भर्ती घायल
1- मोहम्मद वहाब अंसारी (22) पुत्र उस्मान अंसारी निवासी छैलापाता, जिला दुमका, झारखंड।

2- राहुल कुमार (24) पुत्र उपेंद्र कुमार निवासी ट्रकुल अपार्टमेंट, पटना, बिहार।
3- अभिषेक (28) पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी मोहम्मद नथा, जसपुर, ऊधमसिंहनगर।

4- प्रत्यूष (23) पुत्र सुभाष निवासी बुढ़ाकेशी, खटीमा, ऊधमसिंहनगर।
5- अर्जुन सौरन (34) पुत्र प्रधान सौरन निवासी ग्राम सीलीबुना, रानीचौल, दुमका, झारखंड।

6- बुधन मुर्मू (50) पुत्र देवान मुर्मू निवासी ढोडिया, दुमका, झारखंड।
7- आयरा (3) पुत्री नूर जहां निवासी गुवाहाटी, असम।

8- नूर जहां (26) पत्नी विशाल निवासी गुवाहाटी, असम।
9- राजकुमार (32) पुत्र काली चरण निवासी ग्राम उपर मजियारा, दुमका, झारखंड।

10- जतिन (21) पुत्र जीतपाल निवासी डीडीए क्वार्टर, शाहदरा, दिल्ली।
11- पंकज नेगी (31) पुत्र पूरण नेगी निवासी धौलतीर, रुद्रप्रयाग।

12- संतोष कुमार (38) पुत्र नरेश प्रसाद निवासी जहानाबाद, घोषी, बिहार।
13- वीरेंद्र सिंह (58) पुत्र मुरली सिंह निवासी हैरन, कर्णप्रयाग, चमोली।

14- मुन्ना सिंह (28) पुत्र शंकर सिंह निवासी ऊपर मनियारा, दुमका, झारखंड।
15- सागर (21) पुत्र अनिल दुबे निवासी प्रतापगढ़, बाबागंज, उत्तर प्रदेश।

16- खुशी भट्ट (19) पुत्री दीपक भट्ट निवासी मजीर कांडा, पिथौरागढ़।
17- नवीन (31) पुत्र कैलाश निवासी हल्द्वानी, नैनीताल।

18- परेश मराठी पुत्र बुधन मराठी निवासी ग्राम करड़ी, बुठकुंडा, दुमका, झारखंड।
19- आशा पंत (64) पत्नी भुवन पंत निवासी ब्लॉक ऑफिस, हल्द्वानी, नैनीताल।

20- पंकज कांडपाल (42) पुत्र जगदीश निवासी ब्लॉक ऑफिस, हल्द्वानी, नैनीताल, उम्र 42 वर्ष।
21- अंजू (32) पत्नी नवीन कुमार निवासी छड़ैल चौराहा, हल्द्वानी, नैनीताल।

22- आर्यन गुप्ता पुत्र दीपक गुप्ता निवासी शहडोल, सुहागपुर, मध्य प्रदेश।
23- रमेश चंद पुत्र जत्रा मोहन निवासी कोलकाता।

24- दर्शन सिंह (46) पुत्र बच्ची सिंह निवासी हल्द्वानी, नैनीताल।
25- रामा प्रसाद घोष (62) पुत्र बटु किशन घोष निवासी कोलकाता।

डीएम ने आरटीओ और लोनिवि को दिए जांच के निर्देश
जिलाधिकारी टिहरी नितिका खंडेलवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दुर्घटना स्थल का हवाई निरीक्षण कर त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। इसके तहत आरटीओ और लोनिवि को संयुक्त टीम बनाकर मौके पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच के आधार पर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वाहन से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। इसके बाद ही दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सकेगा। इससे भविष्य में दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा। फिलहाल सभी घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें