फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनि की रेती थाना क्षेत्र के ग्राम बांसकाठल में सोमवार रात एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर 70 से 80 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सात लोग घायल हो गए। वाहन में कुल आठ लोग सवार थे।प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती प्रदीप चौहान ने बताया कि सोमवार रात करीब 9:25 बजे हादसे की सूचना मिली। इसके बाद मुनिकीरेती पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। हादसे में बांसकाठल निवासी वीर सिंह (50) पुत्र सूरज सिंह की मौत हो गई। घायलों में सूरत सिंह (68), रोबिन सिंह (32), भारत सिंह, राहुल सिंह, किशन सिंह (50), राकेश सिंह (30) और आयुष सिंह (23) शामिल हैं। रोबिन सिंह वाहन चला रहा था। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें