फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमार्थ निकेतन ने लंदन में शांति वन की स्थापना

Tue, 05 Jul 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
लंदन स्थित डोरसेट में शांति वन की स्थापना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परमार्थ निकेतन की पहल पर लंदन स्थित डोरसेट में शांति वन की स्थापना की गई। आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में ब्रिटेन, यूरोप और अमेरिका से आए जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। परमार्थ निकेतन आश्रम अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कार्यक्रम केंद्र परिसर में विभिन्न प्रजातियों के सौ पौधे लगवाए।
विज्ञापन


आश्रम मीडिया प्रभारी राम महेेश मिश्र ने बताया कि आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज लंदन दौरे पर हैं। सोमवार को पर्यावरण संरक्षण के तहत उन्होंने वहां कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें प्रकृति की ओर वापस चलो, प्रकृति की गोद में रहो और अपने यथार्थ स्वभाव का पता लगाओ विषय के तहत पौधा रोपण किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ध्यान के माध्यम से हम संपूर्ण विश्व के साथ एकत्व एवं वासुधैव कुटुंबक की भावना की पहचान करते हैं। ध्यान के क्रियात्मक पहलु से हमारे पर्यावरण की रक्षा होती है। जिसमें पौध रोपण भी शामिल है। कार्यक्रम में साध्वी भगवती सरस्वती ने भी शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें