फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल परियोजना कार्य में लगे वाहनों में हो रही ओवरलोडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल परियोजनाओं के काम में लगे डंपरों और ट्रैक्टर से ओवरलोड माल ढोने पर परिवहन विभाग सख्त हो गया है। वाहनों में ओवरलोडिंग रोकने के लिए एआरटीओ (प्रवर्तन) ने रेल विकास निगम के परियोजना प्रबंधक को पत्र लिखा है। ओवरलोडिंग न रोकने पर परियोजना के काम में लगे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

सात मार्च को परिवहन विभाग ने तपोवन और ब्रह्मपुरी क्षेत्र में राफ्टिंग में लगे वाहनों की जांच की थी। इस दौरान नीरगड्डू, व्यासी और अन्य स्थानों पर रेल परियोजना के काम में लगे डंपरों को रोका गया था। इन डंपरों की बॉडी बेल्डिंग कर एक फीट ऊंची बढ़ा रखी थी। डंपरों में क्षमता से अधिक माल ढोया जा रहा था। इस दौरान एआरटीओ प्रवर्तन ने कई डंपरों के ओवरलोडिंग में चालान किए थे। कार्रवाई के बाद कई ट्रांसपोर्टर अपने वाहनों को छुड़ाने के लिए एआरटीओ कार्यालय भी पहुंच गए थे।
जांच के दौरान रेल परियोजना में लगे डंपरों में ओवरलोडिंग पाई गई। कई डंपरों की बॉडी एक फीट ऊंची बना रखी थी, जोकि गलत है। रेल विकास निगम के परियोजना प्रबंधक को पत्र लिखकर परियोजना में लगे वाहनों में ओवरलोडिंग रोकना सुनिश्चित करने को कहा गया है। यदि इसके बाद भी परियोजना में लगे वाहनों में ओवरलोडिंग होती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मोहित कोठारी, एआरटीओ (प्रवर्तन) ऋषिकेश।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें