फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कैंसर मरीजों का दुख-दर्द बांट रहा अपना घर

Wed, 04 Feb 2026 02:26 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
पशुलोक विस्थापित गली नंबर-10 स्थित इंटास फाउंडेशन पिछले दो वर्षों से अपना घर में कैंसर मरीजों का दुख-दर्द दूर करने में जुटी है।
विज्ञापन

अपना घर में फाउंडेशन की ओर से हीमोफीलिया के मरीजों की भी सेवा की जा रही है। यहां कैंसर और हीमोफीलिया के मरीजों के रहने व खाने आदि की निशुल्क व्यवस्था है। फाउंडेशन की ओर से मरीजों को एम्स अस्पताल तक आने-जाने के लिए वाहनों की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। अब तक एक हजार से अधिक मरीज सेवा का लाभ ले चुके हैं।

प्रोजेक्ट एसोसिएट विनय कुमार ने बताया कि फाउंडेशन की ओर से अक्तूबर 2023 में अपना घर के तहत एक योजना चलाई गई। यह योजना जम्मू, केरल, अरुणाचल प्रदेश से लेकर गुजरात तक संचालित हो रही है। वर्तमान समय में 43 शहरों में योजना संचालित हो रही है।
विज्ञापन

उत्तराखंड में उनकी दूसरी शाखा देहरादून में है। फाउंडेशन का उद्देश्य कैंसर मरीजों की सेवा करना है। अपना घर में कैंसर मरीजों की सफाई और पोषक आहार का ध्यान रखा जाता है। मरीजों के मानसिक तनाव को दूर करने के लिए काउंसलर सौम्या तोमर की मदद से विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाती है। विभिन्न संगठनों से भी समन्वय स्थापित कर मरीजों के तनाव को दूर करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन


अपना घर में एक मरीज के साथ दो तीमारदारों के रहने की व्यवस्था है। टीम में उनके साथ हीमोफीलिया के काउंसलर अजय यादव भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस पर एम्स में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें