फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक पलटने से चालक की मौत

Fri, 12 Feb 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून-लच्छीवाला हाईवे पर तेज गति से आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन टोल बैरियर से टकराकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुधवार देर रात हाईवे पर ओवरब्रिज से कुछ दूर दून मार्ग पर माल भरा एक ट्रक निर्माणाधीन टोल बैरियर से टकराकर दुर्घनाग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बृहस्पतिवार तड़के सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर आई। क्षतिग्रस्त ट्रक में चालक का शव बरामद हुआ। कोतवाल पंकज गैरोला ने मृतक की पहचान योगेंद्र सिंह (36) पुत्र निरंजन सिंह निवासी रामपुर कलां सहसपुर देहरादून के रूप में कराई।

हाईवे पर तेज मोड़ के पास निर्माणाधीन टोल बैरियर है। माना जा रहा है कि दून की ओर से आ रहे ट्रक चालक को संभवत: सामने किसी वाहन की रोशनी पड़ने से मोड़ दिखाई नही दिया और ट्रक सीधे निर्माणाधीन बैरियर से जा टकराया। ट्रक का ड्राइवर का केबिन टक्कर से बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


देर रात हादसा होने के कारण इसकी सूचना पुलिस को तड़के मिली। ट्रक में बिजली की मोटी वायर के बडे़ बंडलों को सेलाकुई से हरिद्वार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर के मृतक परिजनों को घटना के बाबत सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें