फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी की टक्कर में युवक की मौत

Sun, 20 Mar 2016 03:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
भानियावाला डोईवाला सौंग नदी पुल पर शनिवार सुबह रोडवेज की बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे एक किशोर की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी बस चालक फरार हो गया है।
विज्ञापन


  भानियावाला डोईवाला सौंग नदी पुल पर सुबह दस बजे के आसपास हरिद्वार की ओर से आ रही रोडवेज की बस ने डोईवाला की ओर से आ रही एक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में दोनों लोग बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर मौके पर आई कोतवाली पुलिस ने 108 सेवा से घायलों को जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई।

कोतवाल पंकज गैरोला ने मृतक की पहचान की लल्लन कुमार साहनी (14) पुत्र महेंद्र साहनी निवासी केशवपुरी बस्ती डैशवाला डोईवाला के रूप में कराई, जबकि दूसरा घायल मृतक का रिश्तेदार प्रेमंचद (22) पुत्र अशरफी साहनी है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया कि घटना के बाद स्कूटी चालक ने हेलमेट भी नहीं पहना था। ग्राम प्रधान रवि पाल ने बताया कि मृतक भानियावाला में मछली बेचने का काम करता था।
विज्ञापन


शनिवार को वह केशवपुरी बस्ती से स्कूटी से मछलियां बेचने के लिए जा रहा था। दुघर्टना का आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ी कर दी है। शव को जौलीग्रांट अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें