फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार ने ली जान

Sun, 13 Dec 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक स्कूटी सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार समेत फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृत व्यक्ति पेशे से ठेकेदार है। रायवाला थाना पुलिस के मुताबिक शनिवार देर शाम एक स्कूटी सवार नेपाली फार्म तिराहा से दून की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


छिद्दरवाला के पास सामने से आ रही बेकाबू कार ने टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार गंभीर घायल हो गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर जब तक आसपास के लोग दौड़े, चालक कार सहित फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने कार का नंबर नोट किया है। सूचना पर 108 आपातकालीन सेवा ने गंभीर घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त तहसीन (42) पुत्र कासिम निवासी आईएसबीटी, माजरा, दून के रुप में कराई है। बताया कि कार चालक की गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है। सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों में मातम छा गया। करीबी रिश्तेदार ने बताया कि तहसीन पेशे से ठेकेदार था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिस्पना पुल के पास एक मकान बनाने का काम चल रहा था। छिद्दरवाला क्यों पता नहीं। शनिवार को तीन बजे तक घर पर था। मृतक के दो बेटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें