फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने इंजन खड़ा कर रोका बाईपास मार्ग

Mon, 18 Jan 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे रोड-बाईपास संपर्क मार्ग को रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार को रेलवे प्रशासन ने इंजन खड़ा कर बाधित कर दिया। इससे समीपवर्ती ग्रामीण इलाकों में आवागमन के लिए परेशानियां बढ़ र्गइं। जन विरोध के चलते करीब एक घंटे बाद इंजन को कई इलाकों को जोड़ने वाले इस मार्ग से हटाना पड़ा।
विज्ञापन


वहीं, रेलवे प्रशासन का तर्क है कि सेंटिंग प्वाइंट के विस्तारीकरण योजना के चलते इस मार्ग को बंद किया जाना प्रस्तावित है। लेकिन इसके लिए पहले वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई, इसका रेल प्रशासन के पास कोई जवाब नहीं है। गौरतलब है कि रेलवे रोड-बाईपास संपर्क मार्ग से इंदिरानगर, प्रगति विहार, तहसील, शैल विहार, टीएचडीसी कालोनी, मनेरी-भाली कालोनी सहित तमाम क्षेत्र जुडे़ हैं।

उक्त इलाकों में रहने वाले हजारों परिवारों के लोगों के लिए शहर आने जाने का यही मुख्य मार्ग है। रविवार को करीब साढ़े 11 बजे महत्वपूर्ण एप्रोच रोड पर रेलवे ने अचानक रेल इंजन खड़ा कर उसे बाधित कर दिया। इससे सड़क पर आवाजाही भी बाधित हो गई। मौके पर पहुंचे आसपास के परेशान ग्रामीणों ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन


तब जाकर रेलवे प्रशासन ने करीब एक घंटे बाद इंजन को वहां से हटाया और आवाजाही सुचारु हुई। मामले में रेल महकमे के रुख से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि विभाग को लगभग छह दशक पुराने मार्ग और हजारों लोगों से जुड़े आम रास्ते को बाधित करने से पहले नागरिकों की सुविधा का ख्याल रखना चाहिए।


वाशिंग लाइन योजना पर सांसद ने उठाए सवाल
सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने रविवार को रेलवे स्टेशन पर रेलवे वाशिंग लाइन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने वाशिंग लाइन से निकलने वाली गंदगी के लिए मुकम्मल इंतजाम नहीं किए जाने पर रेल प्रशासन से नाराजगी जताई। सांसद ने तहसील रोड को बंद किए जाने के मामले में भी रेल प्रशासन का जवाब तलब किए।

उन्होंने कहा कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के आम रास्ते को बंद नहीं किया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान सांसद ने स्टेशन अधीक्षक आरपी मीना से वाशिंग लाइन निर्माण के प्लान में गंदगी निस्तारण की व्यवस्था नहीं किए जाने का सवाल पूछा। उन्होंने वाशिंग लाइन निर्माण की गुणवात्ता पर भी सवाल उठाए।

निशंक ने स्टेशन अधीक्षक से स्थानीय लोगों की सुविधा का ध्यान रखते हुए वैकल्पिक मार्ग का इंतजाम करने के बाद ही रेलवे-बाईपास रोड बंद करने को कहा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की आमद वाली तीर्थनगरी में रेलवे के पास पर्याप्त भूमि होने के बावजूद उसका नियोजित इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।

सांसद ने इस बाबत जल्द ही रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और सदस्य सचिव से वार्ता करने की बात कही। इस दौरान विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, चेतन शर्मा, ज्योति सजवाण, पंकज शर्मा, कपिल गुप्ता आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें