फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: अयोध्या के लिए रोडवेज को नहीं मिल रही सीधी सवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
I10 दिन में 3.24 लाख की कमाई, ठंड के चलते सफर करने से बच रहे यात्रीI
विज्ञापन




अयोध्या के लिए शुरू की गई रोडवेज बस में पर्याप्त यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में रोडवेज की आय प्रभावित हो रही है। 10 दिन में रोडवेज में अयोध्या रूट पर मात्र 3.24 लाख रुपये कमाई की है।

ऋषिकेश से अयोध्या तक रोडवेज देहरादून मंडल की ओर से दो बसों का संचालन किया गया था। देहरादून से नौ जनवरी और ऋषिकेश से 10 जनवरी को बस की शुरुआत हुई की गई थी। देहरादून से ग्रामीण डिपो की बस संचालित की जाती है, जबकि ऋषिकेश से हरिद्वार डिपो की बस का संचालन होता है। ऋषिकेश से यह बस रात को सात बजे अयोध्या के लिए रवाना होती है, जो अगले दिन 11 बजे लखनऊ पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सर्दियों के कारण बस में पर्याप्त यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। रोडवेज हरिद्वार डिपो के एजीएम सुरेश चौहान ने बताया कि बस ने 10 दिन में 3.24 लाख रुपये कमाई की है, जो कि काफी कम है। अयोध्या के लिए सीधी सवारियां नहीं मिल रही हैं। कहा कि सर्दियों के कारण भी लोग बस में सफर करने से बच रहे हैं। आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने से अच्छी आय होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें