अयोध्या के लिए शुरू की गई रोडवेज बस में पर्याप्त यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में रोडवेज की आय प्रभावित हो रही है। 10 दिन में रोडवेज में अयोध्या रूट पर मात्र 3.24 लाख रुपये कमाई की है।
ऋषिकेश से अयोध्या तक रोडवेज देहरादून मंडल की ओर से दो बसों का संचालन किया गया था। देहरादून से नौ जनवरी और ऋषिकेश से 10 जनवरी को बस की शुरुआत हुई की गई थी। देहरादून से ग्रामीण डिपो की बस संचालित की जाती है, जबकि ऋषिकेश से हरिद्वार डिपो की बस का संचालन होता है। ऋषिकेश से यह बस रात को सात बजे अयोध्या के लिए रवाना होती है, जो अगले दिन 11 बजे लखनऊ पहुंचती है।
सर्दियों के कारण बस में पर्याप्त यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। रोडवेज हरिद्वार डिपो के एजीएम सुरेश चौहान ने बताया कि बस ने 10 दिन में 3.24 लाख रुपये कमाई की है, जो कि काफी कम है। अयोध्या के लिए सीधी सवारियां नहीं मिल रही हैं। कहा कि सर्दियों के कारण भी लोग बस में सफर करने से बच रहे हैं। आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने से अच्छी आय होगी।