दिल्ली में हो रहे कोहरे का असर देहरादून आने-जाने वाली नियमित उड़ानों पर नहीं पड़ रहा है। दिसंबर के अंतिम दिनों में होने के बाद भी कोहरा उड़ानों को प्रभावित नहीं कर सका है। बताया जा रहा है विमानन कंपनी इंडिगो भी जनवरी से हवाई सेवा शुरू करने जा रही है।
देहरादून से दिल्ली आवाजाही करने वाले हवाई यात्रियों के लिए कोहरा असर नहीं दिखा पाया है। हालांकि दिल्ली एयरपोर्ट पर विभिन्न शहरों से आने जाने वाली कई फ्लाइटें जरूर कैंसिल हुई हैं। लेकिन दिल्ली से दून आने वाली फ्लाइटें नियमित आना जाना कर रही हैं।
गौरतलब है कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर एयर इंडिया, स्पाईसजेट और जेट एयरवेज अपनी दिन और रात्रिकालीन हवाई सेवाएं दे रहे हैं। कोहरा का नियमित आने वाली इन कंपनियों की फ्लाइटाें पर असर नहीं है। शीत ऋतु के उफान पर आने के बाद भी क्षेत्र में अभी कोहरा नहीं आया है।
दूसरी ओर जनवरी/फरवरी से विमानन कंपनी इंडिगो भी अपनी हवाई सेवाएं शुरू करने जा रही है। हवाई सेवाओं में इजाफा होने से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। एयरपोर्ट निदेशक बी कृष्ण कुमार के मुताबिक कोहरे से दून-दिल्ली आने जाने वाली फ्लाइटों पर असर नहीं हुआ है।