फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते ने काटा तो नहीं मिलेगा इलाज

Fri, 19 Feb 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
यदि आपको कुत्ते ने काट लिया और निशुल्क रेबीज टीकाकरण के लिए आप सरकारी अस्पताल आ रहे हैं तो वैक्सीन बाजार से खुद ही खरीदकर लाएं। खाली हाथ आए तो आपको वापस लौटा दिया जाएगा। कारण, सरकारी अस्पताल में रेबीज वैक्सीन का कोटा तीन दिन से खत्म हो गया है।
विज्ञापन


सरकारी अस्पताल प्रशासन का दावा था कि मार्च तक अस्पताल में दवा की कमी नहीं होगी। लेकिन फरवरी में ही इस दावे की हवा निकल गई। अस्पताल सूत्रों मुताबिक कुत्ते के काटने के बाद मरीज को लगने वाला रेबीज वाली इंजेक्शन की वैक्सीन तीन दिन से खत्म हो गई है। ऐसे में मरीजों को वैक्सीन का कोटा खत्म हो गया कहकर लौटाया जा रहा है।

वैक्सीन नहीं होने पर इंजेक्शन कक्ष में स्वास्थ्य कर्मियों और मरीज के बीच विवाद हो रहा है। कुत्ते के काटने पर सरकारी अस्पताल में रेबीज के मुफ्त इंजेक्शन लगते हैं। बाजार में रेबीज वैक्सीन महंगी है। लिहाजा वैक्सीन का इंतजाम करने को मरीज और उनके तीमारदार स्वास्थ्य कर्मियों से उलझ रहे हैं।
विज्ञापन


इसी फजीहत से बचने के लिए इंजेक्शन कक्ष में रेबीज वैक्सीन खत्म है का नोटिस चस्पा कर दिया है। यह हाल तब है जब सरकारी अस्पताल में कुत्ते काटने के 30 से 35 मामले प्रतिदिन आते हैं।
  

सरकारी अस्पताल को रेबीज वैक्सीन की आपूर्ति करने वाली दवा कंपनी के पास स्टॉक खत्म होने से दिक्कत आई है। मुख्यालय को रेबीज वैक्सीन उपलब्ध कराने की डिमांड भेज दी गई है। फिलहाल अस्पताल में अन्य दवाओं का पर्याप्त कोटा है।-अशोक कुमार गैरोला, मुख्य चिकित्साधीक्षक
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें