फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरो जोन में उतार-बैठा रहे सवारियां

Sun, 20 Dec 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की पटरी से उतरी यातायात व्यवस्था को ढर्रे पर लाने के लिए पुलिस प्रशासन ने नया ट्रैफिक प्लान बनाया तो, लेकिन अमल कराना भूल गई। नतीजतन जयराम आश्रम तिराहा से चंद्रभागापुल तक घोषित जीरो जोन क्षेत्र की तिपहिया वाहन धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन


सवारी बैठाने और उतारने के लिए जहां-तहां ब्रेक लगाने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। पुलिस प्रशासन ने करीब एक महीने पहले शहर में नया ट्रैफिक प्लान लागू किया। सर्वाधिक जाम से ग्रस्त हरिद्वार-लक्ष्मणझूला मार्ग पर जयराम आश्रम तिराहा से चंद्रभागा पुल तक जीरो जोन घोषित किया गया।

यानी कि जीरो जोन में सवारी वाहन ना तो सवारी बैठाएगा और ना ही उतारेगा। तिपहिया वाहन स्टॉप टू स्टॉप चलेंगे। पखवाड़ाभर तक पुलिस ने जीरो जोन का उल्लंघन करने वाले ऑटो और विक्रम वाहनों का चालान किया, लेकिन बाद में पुलिस के शिथिल पड़ने पर तिपहिया वाहन चालक फिर बेलगाम हो गए हैं।
विज्ञापन


ऑटो और विक्रम चालक जीरो जोन में जहां तहां ब्रेक लगाकर सवारी बैठा रहे हैं और उतार रहे हैं। मार्ग के बीचोंबीच ऑटो और विक्रम के रुकने से पीछे आने वाले वाहनों को भी ब्रेक लगाने पड़ते हैं, जिससे जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है पुलिस प्रशासन को जीरो जोन का कड़ाई से पालन कराना चाहिए। जब तक पुलिस ने सख्ती बरती लोगों को जाम से जूझना नहीं पड़ा।


तिराहे पर अनधिकृत पार्किंग
पुलिस प्रशासन ने दून तिराहा  पर तिपहिया वाहनों को खड़ा नहीं करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन वाहन चालकों पर इसका असर  पड़ता नजर नहीं आ रहा। दून तिराहे पर कतार में खड़े होकर ऑटो सवारी का इंतजार करते दिखाई देते हैं, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा जाती है।


इनकी सुनिए
हरिद्वार मार्ग पर जीरो जोन लागू है। यदि तिपहिया वाहन चालक नियम की अनदेखी कर रहे हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। जीरो जोन में सवारी बैठाने और उतारने पर ऑटो और विक्रम का चालान होगा। जरूरत पड़ी तो वाहन सीज करने की कार्रवाई भी करेंगे।-चक्रधर अंथवाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें