फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस के बाद भी अवैध निर्माण जारी

Thu, 18 Feb 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मणझूला क्षेत्र में संत सेवा आश्रम के समीप मुख्य बाजार में हरिद्वार विकास प्राधिकरण और पौड़ी प्रशासन की अनदेखी से अवैध निर्माण कर रसूखदार हाईकोर्ट और एनजीटी के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। प्राधिकरण और स्थानीय प्रशासन ने एक सप्ताह पहले प्रतिबंधित दायरे में अवैध निर्माण पर रोक लगाते हुए भवन स्वामियों को नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन


लेकिन हौसला बुलंद लोगों इस कार्रवाई का भी कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। वहीं, मामले में दोनों विभागों के अधिकारियों का मौन रूप हैरान कर देने वाला है। हाईकोर्ट ने डेढ़ दशक से गंगा से दो सौ मीटर के दायरे और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने हाल में सौ मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के निर्माण पर रोक लगाई हुई है।

इसके बावजूद लक्ष्मणझूला क्षेत्र में अवैध निर्माण का सिलसिला थम नहीं रहा। यहां मुख्य बाजार में धड़ल्ले से गंगा के प्रतिबंधित परिधि में अवैध निर्माण जारी है। स्थानीय लोगों ने इस मामले में जिला और एचडीए प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नौ फरवरी को राजस्व और एचडीए की संयुक्त टीम ने लक्ष्मणझूला क्षेत्र में अवैध निर्माण कार्यों के खिलाफ अभियान चलाया था। उन्होंने पांच अवैध निर्माण पर रोक लगाते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया था। लेकिन इसके बाद भी कुछ एक निर्माण कार्य लगातार जारी हैं। इस बारे में एसडीएम गोपालराम बिनवाल और सचिव एचडीए निधि यादव से संपर्क किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हो सका।


निर्माण कार्य जारी रहने का मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो अवर अभियंता को निर्देशित कर अवैध निर्माण कार्य को रोका जाएगा।-विजय माथुर, सहायक अभियंता एचडीए
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें