फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण को हटाने में जुटा एनएच विभाग

विज्ञापन
हरिद्वार रोड पर चिन्हीकरण करता नेशनल हाईवे का कर्मचारी। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
शहर के मुख्य मार्ग पर पसरे अतिक्रमण को हटाने के लिए एनएच विभाग जोर शोर से तैयारियों में जुट गया है। बुधवार को हरिद्वार रोड पर अतिक्रमण चिन्हीकरण किया गया। एनएच विभाग के सहायक अभियंता प्रवीण सक्सेना ने बताया कि चंद्रभागा पुल से कोयल घाटी मार्ग तक पसरे अतिक्रमण को चिह्नित करने की कार्रवाई की जा रही है। सप्ताह भर के अंदर सीमांकन की रिपोर्ट भेजी जानी है। लोक निर्माण विभाग के वर्ष 1948 के नक्शे के अनुसार अतिक्रमण का चिन्हीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेशानुसार सड़कों पर पसरे अतिक्रमण को हटाया जाना है। बीते दिनों इस संबंध में जिलाधिकारी देहरादून ने एनएच विभाग को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था। इसी क्रम में बुधवार को एनएच विभाग की टीम सहायक अभियंता प्रवीण सक्सेना के नेतृत्व में चंद्रभागा पुल पर पहुंची। यहां उन्होंने चंद्रभागा पुल से लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस के चौराहे तक अतिक्रमण चिह्नित किया। चिन्हीकरण की कार्रवाई देख व्यापारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान कई दुुकानों, प्रतिष्ठानों के अंदर तक अतिक्रमण को चिह्नित किया गया। इस मौके पर अपर सहायक अभियंता प्रवीन प्रताप, छत्रपाल सिंह, राजस्व निरीक्षक सतीश जोशी, बलदेव राणा, महिला उपनिरीक्षक नमिता सैनी और पांच पुलिस आरक्षी मौजूद थे।
व्यापारियों ने जताया विरोध
ऋषिकेश। हरिद्वार रोड पर चिन्हीकरण की कार्रवाई को देख व्यापारियों में अफरातफरी का माहौल बना रहा। कुछ व्यापारियों ने दुकानों, प्रतिष्ठानों के अंदर हो रहे चिन्हीकरण का विरोध जताया। बुधवार को हरिद्वार रोड पर अतिक्रमण चिन्हीकरण की कार्रवाई के दौरान एक व्यापारी अपने पास उपलब्ध नक्शा सहायक अभियंता को दिखाने लगा। इस दौरान व्यापारी ने बताया कि यह वर्ष 1947 का नक्शा है और पूर्व में इसके अनुसार यहां पर चिन्हीकरण की कार्रवाई की गई थी। यह देख आसपास के व्यापारी भी मौके पर इकट्ठा हो गए और नक्शा लाए व्यापारी की बातों पर हामी भरने लगे। साथ ही अतिक्रमण चिन्हीकरण की कार्रवाई का विरोध भी करने लगे। इस पर मौके पर उपस्थित पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और व्यापारियों को वहां से हटाया। जिसके बाद एनएच की टीम ने दोबारा चिन्हीकरण की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें