फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

61 अवैध झुग्गी झोपड़ियों पर गरजी जेसीबी

विज्ञापन
चंद्रभागा नदी पर हुए अतिक्रमण को ध्वस्त करती निगम की जेसीबी। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
चंद्रभागा नदी किनारे अवैध झुग्गी झोपड़ियों के अतिक्रमण पर बुधवार को फिर जेसीबी गरजी। इस दौरान कई लोग अपने आशियानों को खुद ही ध्वस्त करते हुए नजर आए। कुछ महिलाओं ने छुटपुट विरोध जताया, मगर पुलिस के आगे उनकी एक न चली। देर शाम तक प्रशासन, नगर निगम, सिंचाई और पुलिस विभाग के संयुक्त अतिक्रमण हटाओ अभियान के अंतर्गत चंद्रभागा नदी में शेष बची 61 अवैध झुग्गी झोपड़ियों को हटा दिया।
विज्ञापन

बीते मंगलवार प्रशासन को पुलिस बल उपलब्ध न होने के कारण चंद्रभागा नदी में अवैध झुग्गी झोपड़ियों को हटाने का अभियान रोकना पड़ा था। इसी क्रम में बुधवार को फिर तहसीलदार रेखा आर्य के नेतृत्व में प्रशासनिक अमले ने नगर निगम, सिंचाई और पुलिस विभाग की टीम दो जेसीबी के साथ चंद्रभागा नदी किनारे पहुंची। इससे यहां शेष बची झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान चंद्रेश्वर नगर के समीप बनी दर्जनों झोपड़ियों को लोग स्वयं तोड़ते नजर आए। कुछ महिलाओं ने झुग्गी झोपड़ियों को तोड़े जाने पर आपत्ति जताई, मगर प्रशासन और पुलिस की सख्ती के आगे उनकी एक न चली। इस मौके पर नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त एलम दास, विनोद लाल, सफाई निरीक्षक सचिन रावत, धीरेंद्र सेमवाल, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अनुभव नौटियाल, राजस्व निरीक्षक सतीश जोशी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज नैनवाल आदि उपस्थित थे।
आशियाना उजड़ता देख महिला की हालत बिगड़ी
चंद्रभागा नदी में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत के अपने आशियाने को टूटता देख एक महिला का ब्लड प्रेशर बढ़ गया और देखते ही देखते उसकी हालत बिगड़ने लगी। बुधवार को चंद्रभागा नदी में अतिक्रमण हटाने के दौरान यहां रहने वाली एक महिला रुक्मणि की तबियत खराब हो गई और उसका ब्लड प्रेशर बढ़ गया। आनन फानन में मौके पर उपस्थित तहसीलदार रेखा आर्य ने महिला को एंबुलेंस में बिठाया और इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें