फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को रेल यातायात की सौगात

Wed, 10 Feb 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्द्धकुंभ में बाहरी प्रांतों से स्नान के लिए तीर्थनगरी आने वाले श्रद्धालुओं को रेल यातायात की कमी नहीं होगी। रेलवे ने हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच दो जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू की है। स्पेशल सेवा से सोमवार को सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर उमड़े श्रद्धालुओं को आवाजाही में काफी सहूलियत मिली।
विज्ञापन


अब 12 फरवरी को अर्द्धकुंभ के तीसरे स्नान पर्व पर भी श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिलेगा। सात फरवरी से संचालित स्पेशल ट्रेन सेवा 13 फरवरी तक चलेगी। 12 फरवरी वसंत पंचमी को अर्द्धकुंभ का तीसरा स्नान है। इसके बाद मेला ट्रेन 21 फरवरी से 23 फरवरी तक चलेगी।

स्टेशन मास्टर मनोज सिंह ने बताया कि दो जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन का निर्धारित समय ऋषिकेश से दोपहर 12.20 बजे आमद और 1.30 बजे हरिद्वार रवानगी का रहेगा। ट्रेन दोपहर बाद 3.20 बजे हरिद्वार से ऋषिकेश आएगी और शाम 4.40 बजे हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेगी। स्टेशन से हरिद्वार के लिए अंतिम ट्रेन 6.55 बजे है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वसंत पंचमी स्नान पर्व में श्रद्धालुुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है। स्पेशल मेला ट्रेन के संचालन से श्रद्धालुओं को हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच आवाजाही में सहूलियत रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें