फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: ट्रॉफी पर नीलकंठ की टीम का कब्जा

Thu, 16 Jan 2025 01:15 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
नव युवक मंगल दल ढोसण-जुलेड़ी की ओर से त्याड़ों में ग्रामीण कप त्याड़ो सीजन-4 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबला नीलकंठ ने जीता। लक्ष्मणझूला की टीम उपविजेता रही। विजेता टीम के खिलाड़ियों को समिति की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को नीलकंठ और लक्ष्मणझूला के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। लक्ष्मणझूला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 143 रन बनाएं। जवाब में नीलकंठ टीम के खिलाड़ियों ने 13.5 ओवर और चार विकेट के नुकसान में 144 रन बनाकर फाइनल मुकाबला जीता।

विजेता टीम को 31 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी दी गई। उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। राहुल धाकंड को टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया। उन्होंने टूर्नामेंट में एक शतक, कुल 219 रन और सात विकेट लिए। इस मौके पर अरविंद पयाल, विमल पयाल, विनोद पयाल, तरुण पयाल, सत्यपाल पयाल, नंदन पयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें