फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: आज से सजेगा ऋषिकेश में कराटे का राष्ट्रीय मंच

Sat, 22 Aug 2026 05:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वितीय ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2026 में देशभर से जुटेंगे करीब 400 खिलाड़ी
विज्ञापन

ऋषिकेश। तीर्थनगरी में आज से कराटे के दिग्गजों का दमखम देखने को मिलेगा। इंद्रमणि बडोनी चौक के समीप एक होटल में आयोजित होने वाली द्वितीय ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में देशभर के विभिन्न राज्यों से करीब 400 खिलाड़ी जुटेंगे। सब-जूनियर से लेकर सीनियर वर्ग तक के खिलाड़ी मैट पर अपनी तकनीक और ताकत का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के उद्घाटन के लिए पूर्व राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों ने भारतोल प्रक्रिया पूर्ण की। आयोजन समिति के महासचिव राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि करीब 300 से अधिक खिलाड़ियों की भारतोल प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। चैंपियनशिप में सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। विभिन्न आयु और भार वर्गों में होने वाले मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को अपनी तकनीक, फिटनेस और खेल कौशल दिखाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें