फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराटे बेटियों के लिए आत्मरक्षा का सशक्त हथियार: कुसुम कंडवाल

Sat, 22 Aug 2026 05:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- 15वीं उत्तराखंड राज्य अंतर विद्यालय कराटे प्रतियोगिता का आगाज,
विज्ञापन

- प्रदेशभर से 300 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
ऋषिकेश। मायाकुंड स्थित हनुमान मंदिर हॉल में 15वीं उत्तराखंड राज्य अंतर विद्यालय कराटे प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता में करीब 300 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। शनिवार को प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि आज के दौर में बेटियों के लिए कराटे केवल खेल नहीं बल्कि आत्मरक्षा और आत्मविश्वास का सशक्त माध्यम है। कंडवाल ने कहा कि बदलते समय में बेटियों का आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी होना बेहद जरूरी है। कराटे जैसी मार्शल आर्ट बेटियों को विषम परिस्थितियों में खुद की सुरक्षा करने का साहस और क्षमता प्रदान करती है। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और अपने प्रदर्शन से प्रदेश व देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के आयोजक क्योशी विश्वनाथ राजपूत ने बताया कि दो दिनों तक चलने वाली इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 300 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है। इस अवसर पर निर्णायक मंडल के प्रमोद प्रजापति, नवीन रॉयल, विशाल, जीविता थापा, अनुराग भदरी और हर्ष पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें