फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्रनगर वन प्रभाग को मिले तीन सौ दोपहिया वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर वन प्रभाग के भद्रकाली के समीप शिवालिक जैव विविधता पार्क में प्रोजेक्ट वन रक्षक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट वन रक्षक के तहत हीरो मोटो कॉर्प ने हर्बल सोसायटी नरेंद्रनगर वन प्रभाग को सीएसआर के तहत तीन सौ दोपहिया वाहन सौंपे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और प्रेमचंद अग्रवाल ने पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कैबिनेट मंत्री ने पार्क में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। वन मंत्री उनियाल ने कहा कि वनों की सुरक्षा में यह दोपहिया वाहन मील का पत्थर साबित होंगे। वनाग्नि, वन तस्करी आदि जैसी समस्याओं से निजात इससे मिलेगी। उन्होंने कहा कि हीरो मोटोकार्प की ओर से यह दोपहिया वाहन सीएसआर(कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व नीति) के तहत वन प्रभाग को भेंट की गई हैं। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि इन दोपहिया वाहनों से वन विभाग अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। वनाग्नि की सूचना मिलने पर वनकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझा सकेंगे। इस मौके पर नगर पालिका परिषद मुनि की रेती के अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, नरेंद्रनगर मंडी अध्यक्ष वीर सिंह रावत, ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुमार सिंघल, हीरो मोटो कार्प सीएसआर हेड भारतेंदु कवि, सुशांत कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें