फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ कागजों में है नमामि गंगे योजना : कुमार विश्वास

Fri, 03 Feb 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते कवि कुमार विश्वास। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कवि और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास ने कहा कि तीर्थनगरी क्षेत्र में गंगा संकट में है। नामामि गंगा योजना सिर्फ कागजों में चल रही है। धरातल पर कोई भी ठोस काम नहीं हो रहा है। जगह-जगह गंगा में गंदगी प्रवाहित की जा रही है। यहां की सरकारों को गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए विशेष प्रयास करने की जरूरत है।
विज्ञापन


बताया कि गंगा पर उन्होंने एक कविता शूट की है। जिसे वेलेंटाइनडे के दिन रिलीज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में राजनीतिक विकल्प तैयार करेगी। स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव से पार्टी उत्तराखंड में अपनी जमीन तैयार करने का काम करेगी।


कवि कुमार विश्वास ने बताया कि बृहस्पतिवार को उन्होंने शिवपुरी से मुनिकीरेती तक गंगा में राफ्टिंग की है। इस दौरान उन्हें जगह-जगह गंगा संकट में दिखी। कूड़ा-कचरा सीधे नालों से गंगा में प्रवाहित हो रहा है। गंगा किनारे आकर मन को तृप्ति मिलती है, लेकिन गंदगी से गंगा मैली हो रही है।
विज्ञापन


दुनिया के 22 मुल्कों को मैंने देखा है। इनमें उत्तराखंड सबसे खूबसूरत है, लेकिन यहां की सरकारों को गंगा की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना होगा। पत्रकारवार्ता के दौरान विश्वास ने कहा पंजाब में आम आदमी पार्टी दिल्ली जैसा इतिहास दोहराएगी।

पंजाब में आप की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अच्छे हैं और जनता के मन में उन्होंने अच्छे कार्य करके विश्वास पैदा किया है। इसीलिए यूपी की जनता उन्हें दूसरी बार एक मौका दे सकती है।

सपा और कांग्रेस गठबंधन पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि एक बाप से परेशान है तो दूसरे ने मां को परेशान किया है। एक को पिता बड़ा नहीं बनने दे रहा है और दूसरे को मां बड़ा बनाना चाहती है, लेकिन तब भी वह आगे नहीं बढ़ पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें