ट्यूशन पढ़ाने वाले एक युवक ने नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक घटना हर्रावाला क्षेत्र में 17 अक्तूबर 2016 की है।
पुलिस ने बताया कि सुकेश यादव पुत्र पहलवान यादव निवासी निर्मल कॉलोनी हर्रावाला घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है। ट्यूशन पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा ने उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि बालिका के परिजनों की ओर से नामजद तहरीर दी गई है।
पीड़िता का आरोप है कि मामले में किसी से कुछ भी बताने पर सुकेश ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। परिजनों ने बताया कि डरी सहमी बालिका परिजनों को कुछ नहीं बता रही थी।बार-बार पूछने पर बालिका ने घटना का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।