फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की टीम ने त्रिवेणी घाट से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की टीम ने त्रिवेणीघाट रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने जेसीबी की मदद से त्रिवेणी घाट के समीप सरस्वती नाले के ऊपर रखे खोखे और कुछ दुकानों के अतिक्रमण को हटाया। निगम की ओर से हुई इस तरह की कार्रवाई से स्थानीय दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानों का सामान ट्रैक्टर-ट्रॉली में न भर पाएं इससे पहले ही दुकानदारों ने सामान समेट लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर निगम की टीम जेसीबी लेकर त्रिवेणी घाट पहुंची। टीम ने यहां सरस्वती नाले के ऊपर हुए अतिक्रमण और सड़क किनारे लगे खोखे को हटाया। कई खोखे और उनके सामान को निगम की टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में भर दिया। कई लघु व्यापारी अपने सामानों को समेटते हुए दिखाई दिए। व्यापारियों और नगर निगम टीम के साथ कोई झड़प न हो इसके लिए कोतवाली पुलिस भी मुस्तैद दिखी।
करीब दो घंटे तक चले इस अभियान में निगम की टीम ने केवल त्रिवेणी घाट स्थित गांधी स्तंभ के समीप पसरे अतिक्रमण को तोड़ा। हैरानी की बात है कि निगम की टीम ने यहां केवल खोखों के अतिक्रमण पर ही कार्रवाई की। जबकि घाट रोड पर अभी भी जगह-जगह अतिक्रमण पसरा हुआ है। सरस्वती नाले र सड़क के दोनों ओर नालियों के ऊपर अतिक्रमण अभी भी जस का तस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें