श्यामपुर में शोपीस बना जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए लगाया गया बहुउद्देशीय शिविर।
- फोटो : RISHIKESH
श्यामपुर। जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए श्यामपुर में लगाया गया बहुउद्देशीय शिविर में जानकारी न होने से अधिकांश लोगों शिविर तक नहीं पहुंच पाए। अधिकारी भी फरियादियों की राह देखते रहे। जब उम्मीद के मुताबिक फरियादि नहीं आए तो 23 लोगों की समस्या सुनकर अधिकारी चलते बने।
श्यामपुर पंचायत घर में बुधवार को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में अधिकारियों की कुर्सी तो भरी थी, लेकिन फरियादियों के लिए लगाया गया पंडाल खाली पड़ा था। कुछ विभागों की ओर से औपचारिकता पूरी करने के लिए कर्मचारियों को भेजा गया था, संबंधित विभाग की समस्या केे बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। इस शिविर में पंचायत के कई प्रतिनिधि उपस्थित रहे। शिविर में केवल 23 मामले आए। वहीं बहुद्देेशीय शिविर के नोडल अधिकारी विजय देवराडी से जानकारी ली गई तो उनका कहना था कि जिन समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पाया, उनको सक्षम अधिकारी के पास भेजा जाएगा।