सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास में मातृ शक्ति को मिला कमला नेहरू पुरस्कार। स्रोत व
आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कमला नेहरू पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान हाईस्कूल के 76 और इंटरमीडिएट के 59 छात्र-छात्राओं की माताओं (कुल 135) को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, राज्य के एनएसएस अधिकारी डॉ. सुनैना रावत, सिंधी महिला क्लब निदेशक भावना सिंधी, विद्यालय संरक्षक अनिल कुमार मित्तल, विद्यालय प्रबंध समिति के व्यवस्थापक डॉ. गौरव वार्ष्णेय, अध्यक्ष डॉ. शशि कुमार शर्मा और विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा आज भी विश्व को दिशा देने की क्षमता रखती है। उन्होंने पुरस्कार पाने वाले छात्र-छात्राओं की माताओं को उनके बच्चों की उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने विधायक निधि से विद्यालय को 100 कुर्सी मेज देने की भी घोषणा की।
राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. सुनैना रावत ने कहा कि विद्यालय का अनुशासन, शिक्षा स्तर और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण प्रशंसनीय है। इस मौके पर रजनी गर्ग, राम गोपाल रतूड़ी, नरेंद्र खुराना, मदन लाल वालिया, राजेन्द्र प्रसाद पांडेय, पुरुषोत्तम बिजल्वाण, समर बहादुर चौहान आदि मौजूद रहे।