फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्पा वडेरा विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया

विज्ञापन
14 पुष्पा वड़ेरा विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज ढालवाला में मातृ-पितृ पूजन दिवस पर माता पिता का चरण वंदन - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
पुष्पा वडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ढालवाला, ऋषिकेश में मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय बडोनी और प्रबंधक हर्षमणि व्यास ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्रों ने माता-पिता का सम्मिलित रूप से जल द्वारा चरण वंदन किया। इसके बाद तिलक किया। छात्रों ने माता-पिता का माल्यार्पण भी किया। उसके बाद माता-पिता की दीपों से आरती कर परिक्रमा की गई। प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने बताया कि विश्व में कुटुंब की भावना केवल भारत देश में ही है। विश्व में शोध का विषय कुटुंब है। बालक संस्कारी हो, इसके लिए मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर डॉ. दिनेश शर्मा, मीना नौटियाल, रमाकांत पाल, जयेंद्र चमोली, हर्षमणि व्यास, वीरेंद्र किशोर गौड़, दिनेश सकलानी, नवनीश शर्मा, प्रभाकर भट्ट, सुनील कुमार राजपूत, रजत सेमवाल, संगीता बिजल्वाण, कीर्ति दत्त नौटियाल और रमेश गुनसोला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें