फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचारी कर रहे मोदी की नीतियों का विरोध

Tue, 29 Nov 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन
जन जागरूकता रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नोटबंदी के समर्थन में भाजपाइयों ने सोमवार को मुनिकीरेती क्षेत्र में जन जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान भाजपाइयों ने आसपास लोगों और दुकानदारों से मुलाकात कर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीतियों से अवगत कराया। भाजपाइयों ने कहा कि भ्रष्टाचारी ही प्रधानमंत्री की नीतियों के विरोध करके  जनता को गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन


मुनिकीरेती मंडल अध्यक्ष राकेश सेंगर के नेतृत्व में भाजपाई सोमवार को कैलासगेट स्थित क्रांति चौक पर एकत्रित हुए। इसके बाद शीशमझाड़ी, चौदहबीघा क्षेत्र में जन जागरूकता रैली निकाली। मुनिकीरेती नगर पालिका अध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल ने कहा कि कालेधन वाले लोग ही मोदी की नीति का विरोध कर रहे हैं।

सबसे ज्यादा कालाधन विपक्षी पार्टी के नेताओं के पास है। इसीलिए वह बयानबाजी से आम जनता को गुमराह कर रहें हैं। इस मौके पर जिला महामंत्री महिला मोर्चा इंद्रा आर्या, शांति ठाकुर, जमुना देवी, बॉबी  कुकरेती, अनिल बडोला, विक्रम रावत, संजय बडोला, राधाकृष्ण रयाल,  सत्य प्रसाद शर्मा, दिनेश भटट, रमेश पुंडीर, महेंद्र शर्मा, मोहन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें