फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2017 तक परियोजना तैयार करने का लक्ष्य तय

Tue, 29 Nov 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन
electricity project - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने अपनी उपलब्धियों में एक ओर कड़ी जोड़ी है। टीएचडीसी गुजरात के द्वारिका जिले के कंडोर्ना में 63 मेगावाट क्षमता की विंड पावर प्रोजेक्ट का निर्माण करने जा रही  है। अमेरिका की सुजलॉन इनर्जी लिमिटेड कंपनी की मदद से इस योजना का निर्माण करने के लिए अनुबंध हुआ है।
विज्ञापन


2017 तक परियोजना का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। प्रारंभ के 10 वर्षों में इस परियोजना पर कुल 491.7 करोड़ खर्च आने का अनुमान है।
टीएचडीसी के वरिष्ठ प्रबंधक (कॉरपोरेट संचार) कपलि देव प्रसाद दुबे ने यह जानकारी दी है।

बताया कि टीएचडीसी के द्वारा विंड पावर के क्षेत्र में यह दूसरी बड़ी उपलब्धि है। गुजरात के पाटन जिले में टीएचडीसी द्वारा पहले से ही 50 मेेगावाट क्षमता के विंड पावर प्रोजेक्ट को कमीशन करके विद्युत उत्पादन किया जा चुका है। नए विंड पावर प्रोजेक्ट की कमीशनिंग होने के उपरांत टीएचडीसी की विद्युत उत्पादन की क्षमता 1513 मेगावाट हो जाएगी।

टिहरी और कोटेश्वर जल विद्युत परियोजनाओं तथा गुजरात के पाटन में पवन ऊर्जा की कमीशनिंग के उपरांत टीएचडीसी द्वारा 1450 मेगावाट क्षमता के विद्युत का उत्पादन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें