फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: विधायक ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने विधानसभा के पुराने और सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर संगठन का ध्वज फहराया।
विज्ञापन

डोईवाला में सोमवार को भाजपा संगठन के स्थापना दिवस पर डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने भाजपा कार्यकर्ता पूर्व प्रधान राजेंद्र डोभाल, प्रेम सिंह नेगी, देवेंद्र सिंह मान, लच्छीराम लोधी,वीरेंद्र जिंदल आदि कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि भाजपा स्थापना दिवस हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और संकल्प का दिन है। मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम और त्याग से ही संगठन इस ऊंचाई तक पहुंचाने में कामयाब हुआ है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, मनमोहन नौटियाल, सुंदर लोधी, अवतार सिंह सैनी, जयदीप लोधी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें