फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सड़क निर्माण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
रायवाला। हरिपुरकलां में आंतरिक मार्गों के निर्माण की मांग को लेकर जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया कि हरिपुर कलां क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाए जाने का कार्य चल रहा है, जिसके कारण अधिकांश आंतरिक सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। सड़क क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आवाजाही करने में परेशानी हो रही है। स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय जनता की समस्या को ध्यान में रखते हुए हरिपुर कलां क्षेत्र में निरीक्षण कर सड़कों के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द शुरू कराया जाए। जिला पंचायत सदस्य ने हनुमान चौक से बसंती माता मंदिर तक क्षतिग्रस्त हो चुकी सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू किया जाने की भी मांग की है। उन्होंने बताया कि बरसात के कारण हनुमान चौक से बसंती माता मंदिर तक जगह-जगह सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिसके चलते सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता भृगुनाथ द्विवेदी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें