फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताली मिनिस्टीरियल कर्मियों ने भरी हुंकार

Wed, 28 Sep 2016 01:17 AM IST
rishikesh
विज्ञापन
हड़ताल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लंबित मांगों के समर्थन में आंदोलनरत वाणिज्य कर मिनिस्टीरियल कर्मियों ने एक स्वर में कहा कि सरकार उनके सब्र का इम्तहान न ले। मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन


मंगलवार को हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित वाणिज्य कर विभाग कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए मिनिस्टीरियल कर्मियों ने हड़ताल के चौथे दिन सरकार और शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मिनिस्टीरियल कर्मियों ने बताया कि विभाग में खाली पड़े सृजित पदों के सापेेक्ष रिक्त पदों को स्थानापन्न पदोन्नति और तदर्थ पदोन्नति के तहत नहीं भरा जाता, आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे उमादत्त जुगरान ने हड़ताली कर्मियों से एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।

मिनिस्टीरियल एसोसिएशन शाखाध्यक्ष बलवंत सिंह राणा ने कहा कि कर्मी इस बार सरकार के झांसे में नहीं आने वाले। जब तक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई के बाबत शासनादेश जारी नहीं होगा आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने आरपार के संघर्ष का एलान किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन में हरीश राणा, संजय सिंह, सुशील मनवाल, सोनूराम, भूपेंद्र भंडारी, रामप्रसाद सेमवाल, राहुल बिष्ट, लोकेश कुमार, राजेश अधिकारी, जुगेश कुमार, दीपक रावत, मिनी झिंक्वाण, पुष्पा जोशी, विनीता राणा आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें