फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच करने पर नहीं मिलेगी खाद्य सामग्री

Wed, 28 Sep 2016 01:13 AM IST
manoj singh rana
विज्ञापन
शौच - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्र सरकार की स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर ग्राम पंचायत सिंदुडी के लोगों ने गांव को स्वच्छ और निर्मल बनाने का बीड़ा उठाया है। ग्राम पंचायत के लोगों ने खुले में शौच न करने का संकल्प लिया है। खुले में शौच करने वाले परिवार को सरकारी खाद्यान्न सामग्री का लाभ नहीं मिल पाएगा। इस अभियान को अंजाम तक पहुंचाने के लिए ग्राम पंचायत ने नियम कानून तैयार कर लिया है। नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई के लिए ग्राम पंचायत की खुली बैठक में सामूहिक निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


यमकेश्वर ब्लॉक के ग्राम ग्राम पंचायत सिंदुडी खंडगांव बैरागढ़ में 106 परिवार रहते हैं। ग्राम पंचायत के 100 परिवारों के घरों में शौचालय निर्माण पहले हो चुका है। शेष छह परिवारों का शौचालय निर्माणाधीन हैं। जो एक माह के भीतर बनकर तैयार हो जाएंगे। प्रधान अरुण जुगलान ने बताया कि छह घरों में अभी शौचालय नहीं बने हैं, जिनकी तैयारी चल रही है। जिन घरों में शौचालय बन गए हैं, वहां के लोग खुले में शौच नहीं करेंगे। सभी परिवार शौचालय का प्रयोग करें, इसके लिए ग्राम पंचायत ने नियम कानून तैयार कर लिया है। पंचायत के इस फैसले पर सभी परिवारों ने सहमति जताई है।

ये है नियम
ऋषिकेश। स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत ग्रामीण खुले में शौच न करें, इसके लिए ग्राम प्रधान ने गांव में कुछ नियम शर्त लागू किए हैं। ग्राम प्रधान अरुण जुगलान ने बताया कि गांव के जो लोग खुले में शौच करेंगे, उन्हें सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से खाद्य सामाग्री वितरित नहीं होगी। यदि फिर भी वह नहीं रुके तो ग्राम पंचायत के नियमानुसार उन पर और नियम लागू होंगे।
विज्ञापन


अन्य ग्राम पंचायतों को मिलेगी सीख
ऋषिकेश। ग्राम पंचायत सिंदुडी में यदि स्वच्छ भारत अभियान की यह योजना परवान चढ़ी तो यमकेश्वर ब्लॉक के अन्य ग्राम पंचायतों को भी इससे सीख मिलेगी। दूसे ग्राम पंचायत के लोग भी इससे सीख लेकर घर में शौचालय बनाएंगे और खुले में शौच नहीं करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें