फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष पर हरिपुरकलां से कौडियाला तक रेंग रेंग के चले वाहन 4444

विज्ञापन
हरिद्वार रोड में नए साल को लेकर रेंग रेंग कर चलते वाहन। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। तीर्थनगरी में नववर्ष मनाने के आए सैलानियों को जाम के झाम से जूझना पड़ा। हरिपुर कलां से कौड़ियाला तक वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। वाहनों के दबाव के सामने चौराहों पर खड़ी पुलिस टीम बेबश नजर आई। देर रात तक यह सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम को पुराने साल को विदाई देने और नए साल का स्वागत करने केे लिए अलग अलग राज्यों से पर्यटक तीर्थनगरी के मुनिकीरेती, तपोवन, शिवपुरी, ब्रह्मपुरी, लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, कौड़ियाला, घट्टूगाड़ आदि क्षेत्र के होटल, कैंपों में पहुंचे थे। नए साल के जश्न मनाने के बाद पर्यटक शुक्रवार को अपने घर की ओर रवाना हुए तो उन्हें हाईवे पर जाम का सामना करना पड़ा। जो हरिद्वार से कौड़ियाला की ओर राफ्टिंग, कैपिंग करने के लिए आ रहे थे वह अपने समय से नहीं पहुंचे पाए। देर रात तक हाईवे पर वाहन रेंगरेंग कर चलते रहे। जो स्थानीय लोग अपने परिवार संग घूमने निकले थे उन्हें भी जाम का सामना करना पड़ा। हरिपुर कलां से कौडियाला पहुंचने में चार घंटे लग गए।
नव वर्ष पर गंगा घाट हुए गुलजार
ऋषिकेश। नव वर्ष पर तीर्थनगरी के गंगा घाट गुलजार हुए। नए साल का जश्न मनाने के लिए लोग अपने परिजनों के साथ गंगा घाटों और तटों की ओर पहुंचे। गंगा घाटों पर लोगों ने गुनगुनाती धूप के साथ सेल्फी प्वाइंटों पर जमकर सेल्फी ली। लक्ष्मणझूला, तपोवन का नीमबीच, गोवा बीच, राधेश्याम घाट, संतसेवा घाट, स्वर्गाश्रम, गीताभवन, लक्ष्मीनारायण, गंगा लाइन, त्रिवेणीघाट आदि गंगा तटों पर पर्यटकों की भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

शहरवासियों की सुख समृद्धि की कामना की
ऋषिकेश। मेयर अनिता ममगाईं ने शहर की खुशहाली को लेकर नववर्ष के पहले दिन मां गंगा में दुग्धाभिषेक किया। यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वैदिक मंत्रोचारण कर उन्होंने तीर्थनगरी ऋषिकेश वासियों की सुख समृद्धि की मंगल कामना की। इस अवसर पर संदीप गुप्ता, पार्षद लक्ष्मी रावत, अनीता रैना, रीना शर्मा, राजेश दिवाकर, वीरेंद्र रमोला, विपिन पंत, विजेंद्र मोगा, गुरविंदर सिंह, प्रदीप धस्माना, पंकज शर्मा, हितेंद्र पंवार, विनोद शर्मा, पंकज गुप्ता, संजय वर्मा आदि उपस्थित थे।
स्वच्छता एंबेसडरों ने चलाया स्वच्छता अभियान
ऋषिकेश। नववर्ष पर नगर निगम ऋषिकेश की ओर से त्रिवेणी घाट से लेकर आस्थापथ पर नगर आयुक्त अध्यक्षता में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में नगर निगम ऋषिकेश के स्वच्छता एंबेसडर पंडित रवि शास्त्री, अशोक बेलवाल की ओर से आम जनमानस को गंगा के प्रति स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया। साथ ही गंगा में बहने वाले पुष्प माला, फूलों को एकत्र कर पुष्प पात्र में डाला गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में त्रिवेणी घाट आए श्रद्धालुओं को पुष्पपात्र में पुष्प डालने का आग्रह किया गया। इस मौके पर नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल, सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल, सफाई निरीक्षक सचिन सिंह रावत, वीरेंद्र, अभिषेक नरेश, महेंद्र, सुखपाल सोनी, निहाल आदि मौजूद थे।
जरूरतमंदों बच्चों को बांटी स्टेशनरी
डोईवाला। नए साल के आगमन पर पेन इंडिया फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई। फाउंडेशन की ओर से भानियावाला की सपेरा बस्ती में नन्हें मुन्नें बच्चों को संस्था की ओर से पाठ्य सामग्री देकर उनको शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। फाउंडेशन के संस्थापक अनूप रावत ने कहा कि निर्धन और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षित करने के लिए संस्था मुहिम चला रही है। इस अवसर पर संतोष बुड़ाकोटी, दीपालिका आदि थे। ----
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें